Free Fire OB27 update Advance Server के रिलीज होने के बाद से, खिलाड़ी आने वाले नए अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो कि दो दिन बाद जारी किया जाएगा। यह उम्मीद की जाती है कि पैच के साथ नए रोमांचक फीचर और रिवार्ड्स दिए जायेंगे। जो निर्विवाद रूप से समग्र यूजर के अनुभव को बढ़ाएगा।
हाल ही में, गरेना ने नए फीचर को जोड़ने की बात कही है, जिसमें एक करैक्टर और सिल्हूट (Silhouettes) के साथ एक बंदूक भी शामिल है।
इसके साथ ही, Free Fire ने घोषणा की है कि बरमूडा रीमास्टर्ड को पैच के बाद इसे हमेशा के लिए गेम के साथ जोड़ दिया जाएगा, और करैक्टरस के संबंध में कई बदलाव किए जाएंगे।
Free Fire ने अपने लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट में आने वाले पैच के लिए रिलीज की तारीख और रिवार्ड्स का खुलासा किया है।
Get Tophat Bunny Backpack Skin during Sakura Blossom Event at Free Fire
लेकिन, पैच नोट अभी जारी नहीं किए गए हैं, लेकिन बहुत जल्द होने की उम्मीद है।
जानिए Free Fire OB27 Update कब जारी किया जाएगा और कौन से फ्री रिवार्ड्स मिलेंगे
Free Fire OB27 Update 14 अप्रैल को जारी किया जाएगा। हमेशा की तरह, कुछ घंटों के लिए सर्वर को मेन्टेन्स के लिए डाउन होने की उम्मीद है, जिसके दौरान खिलाड़ी गेम तक नहीं पहुंच पाएंगे।
इसके अलावा, खिलाड़ियों को 2x डायमंड रॉयल वाउचर और 2x वेपन रॉयल वाउचर अपने गेम को अपडेट करने के लिए फ्री रिवार्ड्स के रूप में प्राप्त होंगे।
How to win 10000 Diamonds from Free Fire King of the Hill event
खिलाड़ी गेम को अपडेट करने के बाद रिवार्ड्स लेने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:-
Step 1 यूजर को सबसे पहले “कैलेंडर” आइकन दबाकर “ईवेंट” खोलना होगा।
Step 2 उसके बाद उन्हें ईवेंट टैब के तहत “लॉगिन रिवार्ड्स” सेक्शन का चयन करना चाहिए।
Step 3 अंत में, वाउचर प्राप्त करने के लिए क्लेम बटन दबाएं।