Free Fire x Venom 2 collaboration Event Rewards: Free Fire x Venom 2 साझेदारी फ्री फायर खिलाड़ियों के लिए बहुत सारे रिवार्ड्स लेकर आया है। गरेना के लेटेस्ट सहयोग ने फ्री फायर गेमर्स को यह जानने के लिए काफी उत्साहित किया है कि उनके लिए कौन से रिवार्ड्स होंगे।
Free Fire x Venom 2 साझेदारी इवेंट 16 अक्टूबर से शुरू होते हैं और 24 अक्टूबर तक चलेंगे। एक लोकप्रिय डाटा माइनर, नाइट क्लाउन ने हाल ही में कुछ रिवार्ड्स का अनावरण किया जो डेवलपर्स द्वारा आधिकारिक घोषणा करने पर सही साबित हुए।
Free Fire x Venom 2 collaboration Event Rewards
खिलाड़ी नीचे दी गई सूची और संबंधित मिशनों को देख सकते हैं जिन्हें उन्हें Free Fire x Venom 2 रिवार्ड्स जीतने के लिए पूरा करना है:-
Diwali Top Up इवेंट से फ्री रिवार्ड्स कैसे प्राप्त करें
Ghastly Venom Bundle
इस बंडल को वी आर वेनोम स्ट्रीटवियर (We are Venom Streetwear) भी कहा जाता है और निम्नलिखित मिशनों को पूरा करके हासिल किए गए कार्नेज टोकन के लिए बदले जा सकते हैं:-
- खिलाड़ियों को तीन मैच किसी भी मोड में खेलने होंगे।
- खिलाड़ियों को पांच दुश्मनों को खत्म करना होगा।
- खिलाड़ियों को कम से कम 60 मिनट तक गेम खेलना होगा।
- अपने दोस्तों के साथ एक मैच खेलना होगा।
Carnage Helmet
कार्नेज हेलमेट फ्री में पाने के लिए गेमर्स को कम से कम 60 मिनट तक फ्री फायर खेलना होगा। उन्हें एक कार्नेज टोकन भी मिलेगा, क्योंकि एक घंटे के लिए गेम खेलना इन टोकनों को प्राप्त करने की आवश्यकताओं में से एक है।
फ्री फायर में DJ Alok को फ्री में कैसे प्राप्त करें
Venom Backpack Skin
इस बैकपैक स्किन को बहुत आसानी से हासिल किया जा सकता है, क्योंकि यूजर्स को केवल 16 अक्टूबर को लॉग इन करना होगा।
Venom Motorbike
फ्री फायर खिलाड़ी वेनम मोटरबाइक को फ्री में पाने के लिए कैओस अटैक इवेंट में हिस्सा ले सकते हैं। इवेंट के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, और Free Fire x Venom 2 सहयोग के आसपास के इवेंट्स के शुरू होने के बाद वे अधिक जानकारी प्राप्त होगी।
Get Free Rewards During Free Fire Diwali Event
Venom vs Carnage Crate
क्रेट भी Free Fire x Venom 2 सहयोग के एक भाग के रूप में जारी किया गया एक फ्री आइटम है। इस रिवार्ड्स को कैसे प्राप्त किया जाए, इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है।